वॉशिंग मशीन में छुपाकर लाया 19 किलो सोना, फिर भी न बच सका
वॉशिंग मशीन में छुपाकर लाया 19 किलो सोना, फिर भी न बच सका
Share:

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल्य पर कस्टम अधिकारियों एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उस यात्री के पास से अधिकारियों ने 19 किलो सोना बरामद किया। शातिर यात्री ने सोने को एक वॉशिंग मशीन में छुपा रखा था। लेकिन इसके बावजूद वो कस्टम अधिकारियों की नजरों से नहीं बच सका।

कहा जा रहा है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति खाड़ी देशों से लौटकर आ रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात हुई इस गिरफ्तारी में एक भारतीय यात्री मोहम्मद असलम शेख जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था। वह रियाद से मुंबई लौटा था। जब उस यात्री का सामान जांच के लिए आया तो कस्टम अधिकारियों को हैरानी हुई।

कस्टम अधिकारियों के लिए शक का कारण बना सामान के साथ आया वॉशिंग मशीन। इसके बाद अधिकारियों ने सारे सामान की जांच करने के बाद वॉशिंग मशीन की भी जांच की। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने पूरे मशीन को खोलकर जांचा, तो उनकी आंखे खुली की खुली रह गई।

मशीन के भीतर कई जगहों पर सोने के बिस्किट छुपाए गए थे। मशीन के सारे कलपुर्जे खोलने पर अधिकारियों को पूरे 19 किलो सोने मिले। हर सोने के बिस्किट का वजन 2204 ग्रआण था। जिसकी कीमत करीब 60,15,862 रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने ज्यादातर सोने को मशीन के मीटर में छुपा रखा था। आगे अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -