मुंबई : देश में आजकल छेड़छाड़ की घटना बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, मायानगरी मुंबई में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जी हाँ मुंबई में बेस्ट की बस में एक 46 साल के अधेड़ व्यक्ति को 22 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस अधेड़ व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बेस्ट बस में खुलेआम सबके सामने अपनी पैंट की चेन खोली और 22 साल की लड़की को अपने पैरों से टच करने लगा।
एक अंग्रेजी समाचार में छपी रिपोर्ट के अनुसार उक्त घटना शुक्रवार को हुई थी, आरोपी अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पीड़ित लड़की के अनुसार वह शुक्रवार को बेस्ट की बस से जा रही थी। उसने बताया कि आरोपी व्यक्ति सीनियर सिटीजन वाली सीट में बैठा हुआ था, पीड़िता को देखते ही उसने अपनी सीट उसे (लड़की) ऑफर की, खुद पीड़ित लड़की के पास आ गया और उसके पैरों को टच करने लगा, पहले तो उसने अधेड़ व्यक्ति की हरकतों को अनदेखा करने की कोशिश की। बाद में उस व्यक्ति ने अपने ट्राउजर की चेन खोल दी और लड़की के पैरों को अपने पैरों से टच करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अलार्म बजाया और आरोपी को पकड़ लिया।
जब अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया गया तो वो बस में सवारियों की पिटाई से बचने के लिए बस से तुरंत नीचे उत्तर कर रफूचक्कर हो गया लेकिन उसका पर्स गिर गया। पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत थाने में दर्ज कराई, दूसरी तरफ जब अधेड़ व्यक्ति पर्स गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुँचा तो आरोपी को पुलिस ने पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया।