गलत घर पर चला दिया 'मामा का बुलडोजर', रोते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बयां किया दर्द
गलत घर पर चला दिया 'मामा का बुलडोजर', रोते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बयां किया दर्द
Share:

भोपाल: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की तर्ज पर अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर की मुहिम जारी है। किन्तु कटनी में प्रशासन ने अपराधी का घर तोड़ने की इतनी जल्दबाजी दिखाई कि अपराधी के स्थान पर उसकी वृद्ध महिला रिश्तेदार के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। 

प्रशासन की तरफ से पहले तो पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का बताया गया। किन्तु पत्रकारों की तरफ से घेरे जाने पर नक्शा मंजूर ना होने की बात कही गई। जब उन्हें कहा गया कि जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है, जिसके नाम पर नोटिस जारी किया गया है। वह यहां नहीं रहता। दूसरे के मकान पर बुलडोजर चल रहा है तो पत्रकारों पर ही भड़कते दिखाई दिए। बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर जांच पड़ताल के बिना ही प्रशासन की एकतरफा मनमानी दिखाई दे रही है।

वही जिला प्रशासन, नगर निगम के अफसर तथा पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर बुधवार को अचानक आधारकाप के सावरकर वॉर्ड जा पहुंची। मौके पर टीम ने निराशा बाई नामक वृद्ध महिला के घर पर पहुंच कर अचानक घर का समान बाहर फेंकना आरम्भ कर दिया। रोती-बिलखती हुई वृद्ध महिला तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के पैरों में गिर गई। वह बोलती रही कि यह कोई अपराधी का घर नहीं है। इस घर के सभी कागजात उसके नाम पर है। इस घर में कोई भी रवि निषाद नामक अपराधी नहीं रहता है। किन्तु तहसीलदार, SDM तथा निगम प्रशासन वृद्ध महिला निराशा बाई की एक ना सुनी। प्रशासन ने उसे जबरन घर से बाहर निकाला तथा फिर उसके घर का पूरा समान बाहर फेंक दिया। घर पर बुलडोजर चला घर को जमीदोज कर दिया गया। पीड़ित निराशा बाई ने इल्जाम लगाते हुए बताया कि मंगलवार रात नगर निगम के लोग की तरफ से उनके पड़ोसियों को रवि निषाद के नाम एक नोटिस दिया था। प्रातः होते ही उनके घर SDM, तहसीलदार तथा पुलिस बल के साथ नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर लेकर पहुंच गया तथा उसे घर से जबरन बाहर निकाल उसके घर की पूरी चीजें बाहर फेंक घर पर बुलडोजर चला जमीदोज कर दिया। वहीं, अब इस मामले पर कार्यवाही की जा रही है।

आज बढ़े या घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए यहाँ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों की बैठक को संबोधित करेंगे

इस राज्य में ग्रेजुएट के लिए निकली 2187 नौकरियां, फटाफट कर ले आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -