अर्जुन की बहन को मलाइका अरोड़ा ने किया बर्थडे विश, जाह्नवी ने दिया खास तोहफा
अर्जुन की बहन को मलाइका अरोड़ा ने किया बर्थडे विश, जाह्नवी ने दिया खास तोहफा
Share:

 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में बनी रहती हैं. मलाइका और अर्जुन का रिश्ता दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है और दोनों की नजदीकियां एक दूसरे के परिवार से भी बढ़ रही हैं. आज अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर का जन्मदिन हैं. इस मौके पर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा भी काफी खुश हैं. कपूर परिवार के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी अंशुला कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है.

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंशुला की बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अंशुला कपूर. मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार.' बता दें कि अर्जुन कपूर के जीवन में  अंशुला बेहद महत्वपूर्ण इंसान हैं. ऐसे में मलाइका अरोड़ा की अंशुला से दोस्ती होना जायज है. अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो सभी को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि इस जोड़ी को शादी की कोई जल्दी नहीं है.

अंशुला के जन्मदिन की बात करें मलाइका ही नहीं बल्कि पूरा कपूर परिवार उनके लिए खुश हैं. अंशुला के लिए जन्मदिन के कई केक लाए गए, जिन्हें उन्होंने काटा. उनकी छोटी सी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंशुला के साथ भाई अर्जुन कपूर और दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर हैं.इसके अलावा वीडियो में अंशुला के कजिन भी हैं. जाह्नवी इस वीडियो में कह रही हैं कि वे तिरुपति जाकर अंशुला के लिए दुआ मांगेंगी. जानकारी के लिए बता दें कि अंशुला कपूर, प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं.वे जाह्न्वी कपूर और खुशी कपूर की सौतेली बहन भी हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

BB13 : सिद्धार्थ और शहनाज़ ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

प्रियंका चोपड़ा समझ लेने की वजह से पद्मा लक्ष्मी ने दिया विवादित ब्यान, कहा- हां- उनके जैसी दिखती हूं

'हप्पू की उलटन पलटन' की इस अभिनेत्री ने शेयर किये ग्लैमरस फोटोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -