मलाइका ने निकाला ड्राइवर पर गुस्सा, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
मलाइका ने निकाला ड्राइवर पर गुस्सा, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकरा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप के अलावा अपने ड्रेसिंग को लेकर भी लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वही वेस्टर्न ड्रेस हो या इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस मलाइका बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। उन्हें अकसर स्माइल करते हुए ही स्पॉट किया जाता है परन्तु मलाइका का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका गुस्से में फोन पर बात कर रही हैं। ऐसे में वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता भी हैं। असल में वीडियो के अनुसार मलाइका  और अमृता अरोड़ा जैसलमेर से लौटी हैं और एयरपोर्ट के बाहर खड़ी होकर ड्राइवर का इंतजार कर रही हैं।

इस वीडियो में वह ड्राइवर से फोन पर गुस्से में बात करती हुई भी दिख रही हैं। वीडियो के अनुसार मलाइका कहती है- ''हम लोग उधर नहीं आ सकते। तुम इधर आओ। इधर ट्रॉली लेकर आ।'' इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्ट्रेस मलाइका पर भड़कते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- देवी मलाइका के लिए अलग एंट्री बनाई जानी चाहिए थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या कोई मुझे बता सकता है कि अश्लील आइटम नंबर करने के अलावा बॉलीवुड में इनका क्या योगदान है? यह हमेशा खबरों में क्यों रहती है? राष्ट्र के लिए इसका क्या योगदान है? मीडिया उसे क्यों महिमामंडित कर रहा है? वह विवाहित महिलाओं के लिए एक बुरी मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने हाल ही में अर्जुन के साथ पिक्स पोस्ट की हैं। 

ऐसा बताया जा रहा है कि मलाइका जल्द अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा पर बात करते हुए कहा था कि 'लोगों को सोचना समझना चाहिए कि हम कुछ नहीं छिपा रहे हैं। हम खुद सामने आकर अपने रिश्ते को बता चुके हैं।वही ऐसा हमने इसलिए किया क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान, दया और ईमानदारी के जरिए समझा है, इसलिए हम मीडिया के व्यवहार से काफी सहज हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Voompla (@voompla) on

गर्लफ्रेंड नताशा और वरुण धवन की शादी की खबर पर बोले अभिनेता, जानिये क्या है सच्चाई

डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की मौत से भावुक हुई मलाइका, बीते पलों को किया याद

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का गोवा में हुआ निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -