क्रिसमस और नए साल की पार्टी में अपनाएं मलाइका अरोड़ा का यह लुक, है बहुत सस्ता
क्रिसमस और नए साल की पार्टी में अपनाएं मलाइका अरोड़ा का यह लुक, है बहुत सस्ता
Share:

क्रिसमस और नए साल के मौके पर नए-नए ड्रेस आए हैं और उन्हें पहनने के बाद आप खूब बेहतरीन लग सकते हैं। वैसे अगर आप लड़की है और पार्टी में जाने के लिए ड्रेस खोज रही है तो एक बार मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर नजर डाल लीजिए। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। जी दरअसल, साल के अंत होने के पहले बीटाउन हसीनाओं का ग्लैमरस रुप एक साथ एक ही मंच पर नजर आया। आप सभी को बता दें कि फिल्म 83 के प्रीमियर में दीपिका पादुकोण के अलावा आलिया भट्ट से लेकर नोरा फतेही, जान्हवी कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी हसीनाएं भी पहुंची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

यहीं पर मलाइका भी इस ड्रेस में पहुंची थीं और उनका लुक ऐसा रहा जिसे आप क्रिसमस और नए साल के जश्न की पार्टी में पहन सकती हैं। आप देख सकते हैं मलाइका की सितारों से सजी मिनी ड्रेस पर हर किसी की नजर गई जिस पर रफल डिजाइन बना था। जी दरअसल मलाइका की इस ड्रेस में वन शोल्डर और फुल स्लीव डिजाइन थी। इसके साथ ही फ्रंट में रफल फ्रिंज ऐड किया गया था। आप देख सकते हैं मलाइका मैट रेड लिप्स और ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ खूबसूरत लग रही थीं।

हालाँकि इस दौरान मलाइका ने जो ये ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत चौकाने वाली है। जी दरअसल मलाइका की इस स्टाइलिश ड्रेस को नार्वे के फैशन लेबल की डिजाइनर पीटर डूंडास ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। यानी इस लुक को अपनाने के लिए आपको 40 हज़ार रुपए देने होंगे। वैसे मलाइका की इस ड्रेस की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। इस समय उनकी इस ड्रेस और उनके लुक की जमकर चर्चा हो रही है। वैसे मलाइका अपने फैशन सेंस के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अदाकारा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और ये कपल अक्सर साथ में स्पॉट होता है।

स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ़्तों में छुटकारा दिलवा देंगे यह तीन उपाय

क्या आपको भी है टेटू बनबाने का शौक तो हो जाएं सावधान

इस तरह आप भी घर पर कर सकती है पेडीक्योर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -