स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ़्तों में छुटकारा दिलवा देंगे यह तीन उपाय
स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ़्तों में छुटकारा दिलवा देंगे यह तीन उपाय
Share:

गर्भवस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आने लगते हैं और महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के तेल और उपाय आजमाती हैं। लेकिन क्या आप जानती है कि इसके लिए आप कैस्टर तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी दरअसल इस तेल में असंतृप्त ओमेगा -9 फैटी एसिड होता है। केवल यही नहीं बल्कि इसमें त्वचा को मॉइस्चराइज करने और कंडीशनिंग करने के गुण होते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं इसके उपयोग का तरीका।

* कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल - एक अध्ययन के अनुसार नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। जी दरअसल यह तेल त्वचा पर चिकित्सीय प्रभाव भी डालता है। इसी के साथ यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में भी मदद कर सकता है। आप अरंडी का तेल और नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन दोनों को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल से प्रभावित जगहों की मालिश करें। ध्यान रहे इसे लगाने के बाद आप इसे रात भर के लिए छोड़ दें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

कैस्टर ऑयल और लौंग का एसेंशियल ऑयल - आप स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए लौंग का एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इसे उपयोग करने के लिए आप एक कटोरी में 3 बूंद लौंग का तेल और 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इसके बाद इन्हें अच्छे से मिला लें और प्रभावित जगह पर मसाज करें। आप इसे भी रात भर के लिए छोड़ दें। आप इसका इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं।

कैस्टर ऑयल और एलोवेरा - आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है और हर दिन इसका इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स का दिखना कम हो सकता है। इसके उपयोग के लिए आप 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर करीब 10 मिनट तक मसाज करें। आप इसे भी रात भर के लिए छोड़ दें और इसका इस्तेमाल रोजाना करें।

इस तरह आप भी घर पर कर सकती है पेडीक्योर

इस मशहूर अदाकारा का अवॉर्ड शो पर फूटा गुस्सा, बोलीं- अगर आपको किसी की इज्जत।।।

क्या आपको भी है टेटू बनबाने का शौक तो हो जाएं सावधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -