मंदार में मची मकर संक्रांति की धूम, लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
मंदार में मची मकर संक्रांति की धूम, लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
Share:

पटना: शनिवार को बिहार में मकर संक्रांति की धूम मची हुई है। बांका जिले में मौजूद तीन धर्मों की संगम स्थली मंदार में देश के तमाम प्रदेशों से लगभग एक लाख आँकड़े में भक्त पहुंचे हैं। भक्तों ने भरी ठंड में सुबह-सुबह पवित्र पापहरणी सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। ऐसा अलौकिक नजारा 3 वर्षों के पश्चात् देखने को मिला है। मंदार का कोई ऐसा कोना नहीं था जहां की लोगों की भीड़ उपस्थित नहीं है।

शनिवार प्रातः से ही भक्तों ने पापहरणी सरोवर में स्नान कर मंदार पर्वत की परिक्रमा की। साथ ही  हिन्दू, सफा एवं जैन धर्म के भक्तों ने एक साथ स्नान किया। अंग, बंग और संताल समुदाय वर्गों ने भी पापहरणी सरोवर में डुबकी लगाई। हालांकि, मकर संक्रांति रविवार को है लेकिन कुछ लोग यह त्यौहार 14 जनवरी को ही मना रहे हैं। मंदार में भीषण ठंड के बाद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है और रात में 2:30 बजे से ही श्रद्धालु पापहरणी सरोवर में स्नान करने लगे। मंदार में सफाधर्मियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्वत का हर भाग सफेद वस्त्रधारियों से पटा हुआ है। सफाधर्मालंबियों ने पर्वत तराई में अवस्थित सफाधर्म मंदिर में अपने ईष्ट देव स्वामी चंदर दास के संदेशों को याद किया। सफाधर्म मंदिर के पास गुरुमाता रेखा हेम्ब्रम के सानिध्य में गुरु के उपदेशों को देशभर से आए भक्तों को सुनाया। 

वही भक्तों की सुरक्षा के लिए पापहरणी सरोवर में पटना से आईएसडीआरएफ की 4 बोटों पर लगभग 15 सदस्यीय टीम लोगों की सुरक्षा दे  रही है। वहीं, आपदा प्रबंधन की टीम वहां पर शिविर लगाकर लोगों पर निगरानी कर रही है। अब 15 गोताखोर भी मौके पर तैनात हैं। इस बार मंदार में प्रशासनिक स्तर पर दो बडे़ टेंट लगाए गहए हैं। इसके साथ ही ठंड को देखते हुए भक्तों के लिए अलाव का भी इंतजाम किया गया है। पारहरणी सरोवर के आस-पास मेले लगा हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए आधा दर्जन हाईमास्ट लाइट के प्रकाश से भक्तों को बहुत सुविधा प्राप्त हुई। 

गौतम अडानी ने फिर पलटी बाज़ी, टॉप-10 अरबपतियों की सूची में इस स्थान पर पहुंचे

हरियाणा में 21 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सर्दियां की छुट्टियां बढ़ीं

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी भोगी और उत्तरायण पर्व की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -