भारतीय गीतकारों में उर्दू शायर थे मजरुह सुल्तानपुरी
भारतीय गीतकारों में उर्दू शायर थे मजरुह सुल्तानपुरी
Share:

भारतीय गीतकारों में शुमार मजरुह सुल्तानपुरी का जन्म 1 अक्टूबर 1919 को हुआ था। मजरुह सुल्तानपुरी मुख्य रूप से एक भारतीय उर्दू शायर थे, उनका नाम हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार और प्रगतिशील आंदोलन के उर्दू के सबसे बड़े शायरों में लिया जाता था। वे भारत में 20वीं सदी के उर्दु साहित्यई जगत के सबसे बेहतरीन शायरों में से एक थे। उन्होंने भारतीय गीतों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर रखा था। फिल्म जगत में वे गीतकार के रूप में प्रसिद्ध हुए थे। 24 मई 2000 में मजरुह सुल्तानपुरी की मृत्यु मुंबई में हुई थी।

फोटो देख घायल हुए फैंस, अंजना सिंह ने गुलाबी साड़ी में लूट ली महफ़िल

 मजरुह सुल्तानपुरी ने अपनी रचनाओं के जरिए देश, समाज और साहित्य को एक नई दिशा देने का काम किया था। मजरुह सुल्तानपुरी देश के ऐसे तरक्की पसंद शायर थे जिनकी वजह से उर्दू को नया मुकाम हासिल हुआ। उनकी मशहूर पंक्तियों में ,मैं अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल मगर लोग पास आते गये और कारवां बनता गया का जिक्र भी वक्ताओं ने किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो॰मलिक जादा मंजूर अहमद ने कहा कि यूजीसी ने मजरूह पर राष्ट्रीय सेमिनार उनकी जन्मस्थली सुल्तानपुर में आयोजित करके एक नयी दिशा दी। 

सपने में भी नहीं दिखेंगी सपना चौधरी, तेरी आंख्या का यो काजल पर देखें रानी चटर्जी का धमाकेदार डांस

मजरुह सुल्तानपुरी ने हिंदी फिल्मों में भी योगदान दिया उन्होंने पचास से ज्यादा सालों तक हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। भारत को आजादी मिलने से दो साल पहले वे एक मुशायरे में हिस्सा लेने बम्बई गए थे और तब उस समय के मशहूर फिल्म-निर्माता कारदार ने उन्हें अपनी नई फिल्म शाहजहां के लिए गीत लिखने का अवसर दिया था। वहीं जिन फिल्मों के लिए आपने गीत लिखे उनमें से कुछ के नाम हैं, सी.आई.डी, चलती का नाम गाड़ी, नौ-दो ग्यारह, तीसरी मंज़िल, पेइंग गेस्ट, काला पानी, तुम सा नहीं देखा, दिल देके देखो, दिल्ली का ठग, आदि हैं। पंडित नेहरू की नीतियों के खिलाफ एक जोशीली कविता लिखने के कारण मजरूह सुल्तानपुरी को सवा साल जेल में भी रहना पड़ा था। सन् 1994 में उन्हें फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खबरें और भी

अंग्रेजी गाने पर झूमी रानी चटर्जी, फैंस बोले- आपके बस का नहीं

सनी लियोनी को कॉपी करने के चक्कर में छूट गए मोनालिसा के पसीने, देखें वीडियो

पलंग पर ही पवन सिंह ने कर दिया अक्षरा सिंह के साथ ऐसा कांड, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -