नैनीताल में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत
नैनीताल में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत
Share:

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार 08 अक्टूबर देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक बस कालाढूंगी रोड में घटगड के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की खबर प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग एवं नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा रेस्क्यू अभियान चलाया। प्राप्त खबर के मुताबिक, इस बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 7 व्यक्तियों की मौत हो गई। प्राप्त खबर के मुताबिक, बस हरियाणा के हिसार से आई थी। बस सवार यात्री नैनीताल घूमने आये थे। वह यहां से वापस जा रहे थे कि तभी यह दुर्घटना हो गई। रेस्क्यू अभियान के चलते बस में से सभी चोटिल व्यक्तियों को निकाला गया तथा उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया।

वही इस बस दुर्घटना में बस चालक समेत एक 7 वर्षीय बालिका और 5 महिलाओं के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है। चोटिल व्यक्तियों में 1- सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार नौली कलर हरियाणा 2- पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26 3- मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष 4- मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष 5- कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष 6- इशिता उम्र 5 वर्ष 7- विनीता उम्र 28 वर्ष 8- सोनिया उम्र 26 वर्ष 9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष 10- रोमिला उम्र 59 वर्ष 11 - गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष 12- प्रियंका उम्र 32 वर्ष 13- सुनीता उम्र 34 वर्ष 14- अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष 15 - शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष 16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष 17- अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष 18- उर्मिला उम्र 35 वर्ष 19- रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष 20- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष सम्मिलित हैं।

वहीं इससे पहले जून महीने में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई थी। यहां मुनस्यारी में होकरा से पहले वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में 10 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस सड़क दुर्घटना में किशन सिंह, धर्म सिंह, कुंदन सिंह, निशा  देवी, उमेश सिंह, शंकर सिंह, महेश सिंह, सुंदर सिंह, खुशाल सिंह और दान सिंह की मौत हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 02 TA 0845 था।

इंदौर में दिखा कांग्रेस और BJP नेताओं का 'भरत मिलाप'! एक ने छुए तो दूसरे ने लगा लिया गले

इजराइल में महिलाओं को नग्न घुमा रहे जो आतंकी, उनके समर्थन में 'अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी' के छात्र! सड़कों पर लगाए अल्लाहु अकबर के नारे

2 रन पर 3 विकेट गिर गए थे, फिर कैसे जीते ? मैच के बाद रोहित शर्मा ने खोला राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -