संविधान लागू होने के अलावा आज के दिन हुई थी ये बड़ी घटनाएं
संविधान लागू होने के अलावा आज के दिन हुई थी ये बड़ी घटनाएं
Share:

नई दिल्ली: 26 जनवरी 1950 से भारत में इस दिनांक को गणतंत्र दिवस के तौर पर उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन 26 जनवरी को केवल गणतंत्र दिवस के लिए ही नहीं बल्कि भारत एवं विश्व इतिहास में कई बड़ी प्रमुख घटनाओं के लिए जाना जाता रहा है। 26 जनवरी ही वो दिनांक है जिस दिन भारत में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया। इसके अतिरिक्त विश्व इतिहास में इस दिन हुमायूं की मौत, शांति संधि, अनाक्रमण संधि के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि भी इसी दिन मिली थी।

भारत में 26 जनवरी की प्रमुख बड़ी घटनाएं:-
1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए।
1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1963- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गई।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने 'पैलेस ऑन व्हील्स' सेवा शुरू की।
2000- कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
2003- ईरान के राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद खातमी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
2008- 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।

विश्व में 26 जनवरी की प्रमुख बड़ी घटनाएं:-
1556- मुगल सम्राट हुमायूं की मृत्यु।
1666- फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1934- जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1990- रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन।
2004- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाॅफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2006- फिलीस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।

'ए कॉपी करने वाली लड़की तू बता...', टीचर के इतना बोलते ही फंदे से झूल गई 9वीं की छात्रा

बस एक बच्चे के लिए खुलता है ये स्कूल, एक ही टीचर कराते हैं पढ़ाई

बिहार में हुआ बड़ा हादसा, दर्जनों यात्री हुए लहूलुहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -