बिहार में हुआ बड़ा हादसा, दर्जनों यात्री हुए लहूलुहान
बिहार में हुआ बड़ा हादसा, दर्जनों यात्री हुए लहूलुहान
Share:

पटना: बिहार के बाढ़ से गोपालबाद होते हुए बरबीघा जा रही बस भदौर बाजार के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों का आँकड़ा 30 से 35 बताया जा रहा है। इसमें लगभग दस बच्चे थे। बस हादसे में पंद्रह से ज्यादा यात्रियों के चोटिल होने की खबर प्राप्त हुई है। वही अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी का माहौल छा गया, तथा मौके पर पहुंची टीम ने जाँच शुरू कर दी। 

वही मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य आरम्भ किया गया। इसके साथ ही चोटिल व्यक्तियों को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया। इसमें एक चोटिल यात्री ने बस संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि यह हादसा बस संचालक की लापरवाही के कारण हुआ है। 

आशंका यह भी जताई जा रही है कि बस को ड्राइवर नहीं कंडक्टर चला रहा था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। चोटिल यात्री ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसके कारण भदौर बाजार के पास पोखर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्पश्चात, बस चालक और उसके साथी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

'जिस व्यक्ति के अंदर 'सनक' नहीं होती वो...', इन विचारों से करें सुभाष चंद्र बोस को याद

लिव-इन पार्टनर की बेटी संग एक साल तक दरिंदगी करता रहा शख्स, अब हुआ गिरफ्तार

आज से शहीदों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के ये 21 द्वीप, PM मोदी ने किया नामकरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -