ध्यानचंद जी के माध्यम से इन बातों पर दें ध्यान
ध्यानचंद जी के माध्यम से इन बातों पर दें ध्यान
Share:

सारा देश हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मना रहा है। देशभर में कई स्थानों पर खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई जगह खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया है। मगर इसी बीच यह बात होने लगी है कि आखिर खेलों में प्रतिभाओं को विकसित करने की दिशा में भारत में क्या प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि भारत ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बना चुका है। भारत के कई खिलाड़ियों ने शीर्ष के 4  क्रम पर स्थान बनाया।

ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के खेल कौशल का लौहा दुनिया मान रही है लेकिन अभी भी देश के कई क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का अभाव है। कई ऐसे राज्य हैं जहां पर अन्य खेलों के तो ठीक है भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल क्रिकेट के स्तरीय खिलाड़ी तक अंगुलियों पर गिने जाने वाले हैं। इतना ही नहीं ग्राम स्तर पर और जिला स्तर पर भी खेल सुविधाओं का अभाव है। केवल खेल सुविधाऐं ही नहीं खेल अकादमियां और खेल संगठन तक के लिए पर्याप्त संसाधनों का अभाव है।

कई खेल संगठन ऐसे लोगों द्वारा चलाए जा रहे हैं जो संपन्न हैं वहां सुविधाओं का अभाव नहीं है लेकिन वहां उनकी ही तूती बोलती है ऐसे में खिलाड़ियों का सिलेक्शन करने में उनकी मान - मनोव्वल भी करनी होती है। इससे खेलों का स्तर प्रभावित होता है। कई बार चोटी के खिलाड़ियों को अपने स्तर पर सुविधाऐं जुटानी होती हैं ऐसे में उन्हें कई तरह की तैयारियां करनी होती है। भारत में कुश्ती का प्रमुख स्थल अ खाड़े और व्यायामशालाऐं हैं मगर आज भी ये व्यायामगुरूओं द्वारा लगाई गई सुविधाओं पर ही निर्भर हैं।

'लव गडकरी'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -