झारखंड में आज है सम्पूर्ण लॉकडाउन
झारखंड में आज है सम्पूर्ण लॉकडाउन
Share:

झारखंड में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच आज यानी रविवार को पूरा लॉकडाउन लगा दिया गया है। जी दरअसल बीते शनिवार की रात आठ बजे से कल यानी सोमवार की सुबह 6 बजे तक लागू वीकेंड लॉकडाउन का असर यहाँ नजर आया है, हालांकि स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान व दूध की दुकाने खुली हैं। इसके अलावा इलाके में पुलिस की गश्त भी तेज है। बीते 24 घंटे में यहाँ कोरोना के 56 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

आप सभी को बता दें कि झारखंड में बीते 24 घंटे में 82 लोग कोरोना से ठीक भी हुए और अब पूरे राज्य में 423 एक्टिव केस बचे हैं। आपको बता दें कि अब तक झारखंड में 3,46,223 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं और इनमें से 3,40,655 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। जी दरअसल झारखंड में लगातार मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। आज यानी रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के दुकान नहीं खुली। आज सभी दुकानों के शटर पर ताले लटके हुए हैं।

इसके अलावा सब्जी बाजार में भी सन्नाटा पसरा है। आज यहां लोग भी घरों में बंद हैं। इस समय घर से बाहर वही निकल रहे हैं, जिन्हें बहुत आवश्यक कार्य से किसी दूसरे जगह जाना हो। आपको बता दें कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान यहाँ हेल्थ सर्विस, मिल्क सेंटर, पेट्रोल पंप खुले हुए हैं, हालाँकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है। आज सड़क पर ना ऑटो चल रही और न ही बस। इसके अलावा हाइवे पर मालवाहक वाहनों का आवागमन जारी है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जो सड़क पर घूम रहे लोगों से घर से बाहर आने की वजह पूछ रहे हैं। आज यानी रविवार को पुलिस पूरे राज्य में सघन जांच अभियान चला रही है।

कर्नाटक के 19वें राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत , ली शपथ

बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने थाने गई महिला के साथ की बदतमीजी, घर आकर महिला ने उठाया बड़ा कदम

24 लाख रुपए की संपत्ति के साथ गिरफ्तार की गई 2 महिला चोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -