धोनी पर नहीं कप्तानी का बोझ, चलना होगा इशारे पर
धोनी पर नहीं कप्तानी का बोझ, चलना होगा इशारे पर
Share:

नई दिल्ली :  भारतीय क्रिकेट टीम के जाबांज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के सिर पर अब भले ही कप्तानी का बोझ नहीं होगा लेकिन उन्हें मैदान में उसके इशारे पर चलना होगा, जिसे शुक्रवार के दिन चयनकर्ताओं द्वारा टीम इंडिया का नया कप्तान चुना जायेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार के दिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वन डे सीरीज के लिये भारतीय टीम का चयन होगा।
धोनी ने वर्ष 2007 के दौरान टीम इंडिया की कमान संभाली थी और इसके बाद  उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम को न केवल कई जीत दिलाई वहीं खुद के भी बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जीता। कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने वाले धोनी का स्थान टीम में पक्का तो होगा, परंतु वे अब नये कप्तान के इशारे पर ही विकेट कीपिंग करेंगे।

इधर जानकारी मिली है कि चयनकर्ताओं द्वारा विराट कोहली को ही वन डे तथा टी-20 टीम की कप्तानी दी जायेगी। चयनकर्ताओं ने अभी तक टीम के अन्य खिलाड़ियों का ही नाम चयन किया है, लेकिन फिलहाल उन्हें नये कप्तान के रूप में भी किसी खिलाड़ी का चयन करना होगा, ऐसा करना चयनकर्ताओं के लिये नये अनुभव से कम नहीं माना जायेगा।

MSK प्रसाद ने कहा - धोनी ने सही समय पर लिया फैसला

विराट कोहली के प्यार में पागल अनुष्का के साथ हुई यह घटना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -