जब मैच के दौरान धोनी और उनकी पत्नी एक दूजे में खो गए...
जब मैच के दौरान धोनी और उनकी पत्नी एक दूजे में खो गए...
Share:

नई दिल्ली : भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों फूटबाल मैच देखने का आनंद उठा रहे है. महेंद्र सिंह धोनी इंडियन सुपर लीग (ISL) में चेन्नइयन टीम के को-ओनर हैं। दरअसल, इंडिया टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक फोटो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनों  नजर आ रहे है. 

उनकी फोटो में दिलचस्प बात तो यह है की धोनी और साक्षी एक दूसरे को लगातार ताक रहे है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम गए थे। महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन और साउथ के स्टार धनुष भी अपनी फैमिली के साथ फूटबाल मुकाबले का आनंद उठा रहे थे.

 
गौरतलब है की, लीयो मौरा और जोनाथन लुका के बेहतरीन गोल दागने की मदद से FC गोवा ने बीते दिन यानि कि गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (ISl) के दूसरे सत्र के 30वें मुकाबले में चेन्नइयन FC को उनके घरेलु मैदान में 2-0 से करारी हार का सामना कराया.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -