यहाँ स्थित है महात्मा गांधी का मंदिर, चढ़ाई जाती है ब्लैक कॉफ़ी
यहाँ स्थित है महात्मा गांधी का मंदिर, चढ़ाई जाती है ब्लैक कॉफ़ी
Share:

आज तक आप सभी ने कई तरह के मंदिर देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल यह मंदिर कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित है और यह किसी भगवान या सुपरस्टार का नहीं बल्कि महात्मा गांधी का है। इस मंदिर में हर रोज उनकी पूजा-अर्चना होती है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि महात्मा गांधी का ये मंदिर मंगलुरु के श्री ब्रह्म बैदरकला क्षेत्र गरोडी में बना हुआ है।

जी दरअसल महात्मा गांधी के अनुयायी इस मंदिर में आते हैं और उनके द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। साल 1948 में यहां गांधी जी की एक मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई थी और उसी के बाद साल 2006 में लोगों की मांग पर यहां मंदिर बनाया गया। इस मंदिर में गांधी जी की संगमरमर की मूर्ति लगाई गई है। जी हाँ और यहां दिन में तीन बार गांधी जी की पूजा होती है और आरती भी उतारी जाती है। गांधी जयंती के दिन इस मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

यहाँ फल और मिठाइयों के साथ गांधी जी की मूर्ति पर ब्लैक कॉफी चढ़ाई जाती है। वहीं उस ब्लैक कॉफी को भक्तों में प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है। वैसे महात्मा गांधी का एक और मंदिर है जो उड़ीसा के संबलपुर जिले के भटारा गांव में भी स्थित है। इस मंदिर में गांधी जी की तांबे से बनी 6 फीट ऊंची मूर्ति है। आपको बता दें कि जिस घर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ उसे संग्राहलय में तब्दील किया जा चुका है, जिसका नाम कीर्ति मंदिर है।

MP: वैक्सीन के लिए आपस में लड़ी महिलाएं, चल रही डोज की कमी

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी पटखनी

MP: अहमदाबाद फैक्ट्री में जिंदा जलकर मरे 7 मजदुर, CM शिवराज देंगे मुआवजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -