पुणे में ढही निर्माणाधीन इमारत, कई मौतें-PM मोदी ने जताया दुःख
पुणे में ढही निर्माणाधीन इमारत, कई मौतें-PM मोदी ने जताया दुःख
Share:

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के यरवदा शास्त्री नगर (Yerwada Shastri Nagar) इलाके में बीते गुरुवार रात एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। बताया जा रहा है इस हादसे में अब तक कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 'मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'घटना इमारत के बेसमेंट में हुई।' इसी के साथ पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि, 'कम से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए।'

आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।' इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक वरिष्ठ नागरिक और तीन लड़कियों समेत नौ लोग घायल हो गए थे। वहीं स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया था कि, 'मुंबई के पश्चिमी इलाके बेहराम नगर में दोपहर तीन बजकर करीब 50 मिनट पर चार मंजिला इमारत गिर गई।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि दमकल विभाग और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आप सभी को बता दें कि बीते महीने ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के इंदौर में भी हुआ था। जी दरअसल यहाँ स्थित तेजाजी नगर में एक निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरने से 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए थे, जब ये हादसा हुआ उस समय निर्माणस्थल पर 20 मजदूर काम कर रहे थे। जी दरअसल यहाँ निर्माणाधीन स्कूल की ये छत उस समय भरभराकर गिर गई जब यहां शटरिंग का काम चल रहा था। यहाँ अचानक एक सिरे की शटरिंग खुल गई और छत नीचे गिरना शुरू हो गई, जिसमें यहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए थे।

CM चन्नी के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, धनशोधन मामले में हुआ एक्शन

गणेश जयंती के दिन भूल से भी ना करें यह काम

शरीर में दीखते हैं कैंसर के शुरुआती 7 लक्षण, भूल से भी ना करें अनदेखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -