किस करती दो लड़कियों को देख भड़कीं बुजुर्ग महिला और फिर...
किस करती दो लड़कियों को देख भड़कीं बुजुर्ग महिला और फिर...
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां एक 64 साल की बुजुर्ग केयरटेकर को 4 लोगों ने मिलकर पीट डाला है। बताया जा रहा है उसे पीटे जाने की वजह उसका दो लड़कियों को किस करने से मना करना रहा। यह मामला पुणे में स्थित एक डी-एडिक्शन सेंटर का बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग महिला से मारपीट की यह घटना करीब चार महीने पहले कृपा फाउंडेशन डी-एडिक्शन सेंटर में हुई थी।

इस मामले में शिकायतकर्ता डी-एडिक्शन सेंटर की केयरटेकर थी। बताया जा रहा है पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि डी-एडिक्शन सेंटर में दो लड़कियां किस कर रही थीं। इसी बेच वह वहां पहुंच गई। उसके बाद उसने उन दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन इस पर दोनों युवतियां भड़क गईं और दो अन्य लड़कियों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। केवल यही नहीं बल्कि चारो ने पीड़िता का एक दांत भी तोड़ दिया।

अब इस मामले को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए देखा जा रहा है। इस वारदात को इसी साल 19 फरवरी की बताया जा रहा है। यह घटना पुणे के डी-एडिक्शन सेंटर में शाम को करीब साढ़े 5 बजे हुई। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला मुंबई चली गई और वहां उसने अपना इलाज करवाया। अब बीते शनिवार को पीड़िता दोबारा पुणे लौटी तो पुलिस स्टेशन में उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि ''आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।'' अब पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।

महाराष्ट्र और केरल में कम नहीं हो रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय हैरान

महाराष्ट्र में लगी पेट्रोल-डीजल के भाव में आग, मुंबई में 107 रु। प्रति लीटर

मुंबई: आम यात्रियों के लिए जल्‍द शुरू होगी मुंबई लोकल, लेकिन माननी होगी यह शर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -