घोर कलियुग ! भैंस के बछड़े के साथ बलात्कार कर रहा था शख्स, लोगों ने पीट-पीटकर किया बेहोश
घोर कलियुग ! भैंस के बछड़े के साथ बलात्कार कर रहा था शख्स, लोगों ने पीट-पीटकर किया बेहोश
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे शहर मानवता को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भैंस के बछड़े के साथ बलात्कार करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। पुणे पुलिस ने शनिवार (29 अक्टूबर) को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके की है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को बछड़े के साथ रेप करते देखा और उसकी (व्यक्ति की) पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने बताया कि नेपाल के रहने वाले आरोपी को उपचार हेतु सैसून जनरल अस्पताल ले जाया गया है।

दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा है कि, स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर शख्स के खिलाफ IPC की धारा 377 व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 वर्ष की आयु का यह आरोपी मूल रूप से नेपाल का निवासी है। काम के सिलसिले में यह पुणे में रहा करता है। यह पूरी घटना मूठा नदी के नजदीक मौजूद सड़क पर घटी है। जहाँ आरोपी, भैंस के बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा था। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे वह शख्स बेहोश सा हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक वह शख्स बेदम हालत में था और गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे फ़ौरन पुणे के ससून अस्पताल में एडमिट करवाया। फिलहाल अस्पताल में आरोपी का उपचार चल रहा है। संबंधित व्यक्ति के ठीक होने के बाद पुलिस उससे आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था कि वो इस तरह की हरकत कर रहा था। 

2 साल से गोद ली हुई बेटी का बलात्कार कर रहा था पिता, एक दिन बहु ने देख लिया और..

पैसे और खाने का लालच देकर गरीबों को बना दिया ईसाई, 9 लोगों पर FIR

दोस्त ने किया बलात्कार, फिर बनाया वीडियो और...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -