दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा शख्स कोविड पॉजिटिव, मची खलबली
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा शख्स कोविड पॉजिटिव, मची खलबली
Share:

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका में मिले Omicron वैरिएंट ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है। इन सभी के बीच दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। लेकिन अब तक उसके Omicron वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उसके कोरोना पॉजिटिव आने के चलते अलर्ट जारी किया जा चुका है और पॉजिटिव मिले शख्स को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इस मामले में कल्याण-डोम्बिली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KDMC) के अधिकारियों ने बताया कि, 'शख्स दक्षिण अफ्रीका से ठाणे जिले के डोम्बिली लौटा था।'

इसके अलावा अधिकारियों ने यह भी बताया है कि, अब तक उसमें Omicron वैरिएंट की पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि Covid-19 का नया वैरिएंट B।1।1529 बीते हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में मिला था। वहीं दूसरी तरफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 'Variant of Concern' यानी 'चिंताजनक' घोषित किया है और इसे Omicron नाम दिया गया है। बात करें कोरोना पॉजिटिव युवक के बारे में तो अधिकारियों का कहना है उसका सैम्पल अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मुंबई भेजा जाएगा, जिसके बाद ही पता चल सकेगा कि वो Omicron से संक्रमित है या नहीं?

वहीं KDMC की मेडिकल ऑफिसर डॉ। प्रतिभा पानपाटिल ने बताया कि मरीज के भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब उसके परिवार के बाकी सदस्यों की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मरीज 24 नवंबर को कैपटाउन से दिल्ली और वहां से मुंबई और फिर डोम्बिली आया था। आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुखार आने के बाद मरीज ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वो पॉजिटिव मिला। हालाँकि इस बीच सबसेअच्छी बात ये रही कि मरीज अकेला ही रह रहा था। फिलहाल उसके रिश्तेदारों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट हुआ उत्तराखंड, जारी किए कई निर्देश

अगर लॉकडाउन से बचना है तो सख्ती बढ़ा दी जाए: CM उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र: अंसारी मैरिज हॉल में लगी आग, पहुंची फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -