परमबीर सिंह वसूली मामले में महाराष्ट्र CID ने दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
परमबीर सिंह वसूली मामले में महाराष्ट्र CID ने दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
Share:

मुंबई: परमबीर सिंह वसूली मामले में महाराष्ट्र CID ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में महाराष्ट्र CID ने पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और इंस्पेक्टर आशा कोर्के को अरेस्ट किया है। नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को सोमवार को राज्य CID ने पूछताछ के लिए तलब किया था। घंटों पूछताछ के बाद देर शाम दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। CID मंगलवार सुबह 11 बजे गोपाल और आशा कोर्के को किल्ला अदालत में पेश करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार पुलिस अधिकारी पहले मुंबई क्राइम ब्रांच में तैनात थे, उन दोनों और शहर के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया था। पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाल फिलहाल खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ हैं और आशा कोर्के नायगांव स्थानीय हथियार इकाई में पदस्थ हैं। दोनों की गिरफ्तारी रियल एस्टेट डेवलपर श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा 22 जुलाई को जबरन वसूली के आरोप में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत को लेकर हुई है, जिसमें 15 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का इल्जाम लगाया गया था। 

इस FIR में परमबीर सिंह सहित सात अन्य लोगों के नाम हैं, जिनमें पांच पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस ने जांच के दौरान अग्रवाल के पूर्व बिजनेस पार्टनर संजय पुनामिया और उसके सहयोगी सुनील जैन को अरेस्ट किया था। FIR में नामित पांच पुलिसकर्मियों की शिनाख्त DCP (अपराध शाखा) अकबर पठान, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत शिंदे, ACP संजय पाटिल, निरीक्षक आशा कोर्के और क्राइम ब्रांच निरीक्षक नंदकुमार गोपाल के रूप में हुई है।

ISS से चार एस्ट्रोनोट्स लेकर पृथ्वी पर लौटा Spacex, पूरा हुआ 200 दिन का स्पेस मिशन

बिटकॉइन और एथेरियम में आया जबरदस्त उछाल

भारत पर मंडरा रहा जलवायु परिवर्तन का खतरा, बड़े पैमाने पर प्रभावित हो सकती है चीजें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -