आज महाराष्ट्र बंद, जानिए बड़ी बातें
आज महाराष्ट्र बंद, जानिए बड़ी बातें
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आज सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास गठबंधन ने किसानों के समर्थन में बंद का आह्वान किया हुआ है। ऐसे में आज यहाँ बंद रहने वाला है। जी दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मृत्यु को लेकर यह बंद बुलाया गया है। इस बारे में गठबंधन का कहना है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने बंद के दौरान लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए एक प्लान बनाया है। जी दरअसल महा विकास अघाड़ी या एमवीए सरकार के आह्वान पर पूरे महाराष्ट्र में बंद रखने का आह्वान किया गया है।

मिली जानकारी के तहत इस सत्तारूढ़ गठबंधन में शिव सेना, कांग्रेस औऱ एनसीपी शामिल है, जो बंद का समर्थन कर रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि राज्य सरकार ने खुद तीनों पार्टियों की साझा प्रेस कान्फ्रेंस कर बंद का ऐलान किया। बीते कल ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एक बयान में कहा था, "मैं महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता से अपील करता हूं कि वे बंद का समर्थन करें। समर्थन का मतलब है कि आज बंद में शामिल हों औऱ एक दिन का काम रोक दें।" वहीं राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आपात सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रखा जाएगा।

अनाज और सब्जी मंडियों को भी बंद रखा जाएगा। जी दरअसल शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, 'उनकी पार्टी पूरे जोरशोर से बंद का समर्थन करेगी। तीनों दल बंद में पूरी सक्रियता से हिस्सा लेंगे। लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ, वो संविधान की हत्या है, कानून का उल्लंघन है और देश के किसानों को मारने की साजिश है।' वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान तमाम जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियां, 500 होम गार्ड्स और 700 अन्य सुरक्षाकर्मी मुंबईपुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे।

महाराष्ट्र के डॉक्टरों को तोहफा

आर्यन खान केस: शाहरुख़ खान का ड्राइवर भी लपेटे में, NCB दफ्तर में चल रही पूछताछ

आर्यन खान केस: NCB ने 6 लोगों को क्यों छोड़ा ? मिल गया नवाब मलिक के आरोपों का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -