अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, पिछड़े-आदिवासियों के लिए काम न करने का लगाया आरोप
अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, पिछड़े-आदिवासियों के लिए काम न करने का लगाया आरोप
Share:

मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। इन रैलियों में उनके निशाने पर सबसे अधिक कांग्रेस होती है। इस कड़ी में शाह महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। आदिवासी बहुल इस जिले में शाह ने कांग्रेस पर पिछडे़-आदिवासियों के लिए काम ने करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश की विधानसभाओं में सबसे अधिक जनजातीय और पिछड़े एमएलए बीजेपी से हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि जनजातीय ब्लाकों में प्रधानमंत्री ने एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत की है। एकलव्य जनजाति समाज की आन-बान, शान का प्रतीक हैं। शाह ने कहा कि हमें गर्व है कि मोदी सरकार को देश के आदिवासियों और ओबीसी समाज ने चुना है। इसीलिए देश की संसद और विधानसभाओं में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि देश के 115 आदिवासी जिले, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए थे, उनके विकास की शुरुआत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से नरेंद्र मोदी की देखरेख में हो गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी गरीब के घर से हैं, इसलिए उन्हें गरीब की परेशानी मालूम है। बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर भी जमकर प्रहार किया। शाह ने कहा कि वह कहते हैं, अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि यह शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके साथ ही शाह ने एनसीपी मुखिया शरद पवार पर भी निशाना साधा। 

गिरिराज सिंह बोले- नितीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव

अवैध विदेशियों को लेकर संघ सख्त, कहा - पूरे देश में लागू हो एनआरसी

पीएम मोदी के घर जमी कला और बॉलीवुड हस्तियों की महफ़िल, महात्मा गाँधी के विचारों पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -