ठाणे: कलवा पूर्व में देर रात भूस्खलन, छह घर क्षतिग्रस्त
ठाणे: कलवा पूर्व में देर रात भूस्खलन, छह घर क्षतिग्रस्त
Share:

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा पूर्व में इंदिरा नगर स्थित मां काली चॉल में बीते शनिवार देर रात भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है इससे छह घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीँ इस मामले के बारे में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का कहना है कि, 'पुलिस अधिकारी, आरडीएमसी और फायर ब्रिगेड मौके पर हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।' इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'एहतियात के तौर पर आसपास के घरों के रहने वाले लोगों को आरडीएमसी टीम और फायर ब्रिगेड टीम की मदद से घोलई नगर के टीएमसी स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है।'

दूसरी तरफ रायगढ़ के तालिये गांव में पिछले महीने आए भीषण भूस्खलन में अपना घर खो देने वाले पीड़ितों को राहत दी गई है। जी दरअसल रायगढ़ जिला प्रशासन को तालिये गांव के निवासियों को अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए 26 कंटेनर घर दिए गए हैं। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, 'स्थाई घर बनने की प्रकिया लंबी है, इसलिए फिलहाल ये कंटेनर घर दिए जा रहे हैं।'

आप सभी को बता दें कि महाद तहसील में स्थित गांव में भारी बारिश के बाद 22 जुलाई को भूस्खलन हुआ था, जिससे वहां कई घर बर्बाद हो गए थे। बताया जा रहा है इस हादसे में 84 लोगों की जान चली गई थी और इस मौके से 53 लोगों के शव बरामद किए गए जबकि 31 लापता लोगों को बाद में मृत घोषित कर दिया गया था। इस मामले के बारे में अधिकारियों ने यह भी बताया कि भूस्खलन से पहले गांव में 31 मकान थे।

एयरलाइन्स पर फूटा हुमा कुरैशी का गुस्सा, लगाई जमकर लताड़

हैवानियत: नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से भरी हवा, फ़टी आंतें

कपिल शर्मा शो के पहले दिन ही कृष्णा अभिषेक ने सुदेश लहरी से मांगे अपने उधार दिए हुए पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -