महाराष्ट्र: घर में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से पांच लोग झुलसे
महाराष्ट्र: घर में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से पांच लोग झुलसे
Share:

ठाणे: कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट के बीच दिन पर दिन आग लगने की खबरें भी सामने आ रही है। अब आज यानी दो मई को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक घर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इसके चलते एक परिवार के चार सदस्य और एक मेकैनिक झुलस गए हैं। इस मामले में मिली जानकारी के तहत ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह आग यहां बदलापुर की एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी। उनके अनुसार परिवार के सदस्यों ने देखा कि एलपीजी सिलेंडर की पाइप के ऊपरी हिस्से से गैस रिसाव हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसे ठीक करने के लिए एक मेकैनिक को बुलाया। इसी के साथ अधिकारी ने अपने बयान में यह भी बताया है कि जब मेकैनिक इसे ठीक कर रहा था, तभी गैस रिसाव के कारण आग लग गई और विस्फोट हो गया।

आगे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने एक घंटे में आग को काबू कर लिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, ''दंपत्ति, उनके दो बच्चे और मेकैनिक झुलस गए हैं। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंगाल चुनाव: रुझानों में TMC को स्पष्ट बहुमत, 153 सीटों पर बनाई बढ़त

मैंने चेताया, लेकिन सरकार ने नज़रअंदाज़ किया।।।।, कोरोना से बिगड़ती हालत पर भड़के राहुल

लस्सी पीकर खतरे में पड़ी 100 से अधिक गांववालों की जान, 20 की हालत गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -