महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने थामा भाजपा का दामन, करणी सेना के संस्थापक के पुत्र लोकेन्द्र कालवी भी शामिल
महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने थामा भाजपा का दामन, करणी सेना के संस्थापक के पुत्र लोकेन्द्र कालवी भी शामिल
Share:

जयपुर: महान राजा महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी आज भाजपा में शामिल हो गए। 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले ये एक बहुत बड़ा घटनाक्रम है। वे राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, इसके राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की सराहना की, साथ ही मेवाड़ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए। मेघवाल ने विश्वास जताया कि राजस्थान के लोग कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर भाजपा को सत्ता में लाएंगे। बता दें कि, कालवी एक प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी भी रहे हैं, जबकि मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे।

बता दें कि, दोनों राजपूत समुदाय से हैं, जो राजस्थान में एक महत्वपूर्ण मतदान क्षेत्र है। पांच बार के विधायक और पार्टी के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी द्वारा इस बार टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधने के बाद भाजपा ने राजपूतों को आश्वस्त करने की कोशिश की है।

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर पुलिसबल तैनात

AAP संसद राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, बंगला खाली करने पर फिलहाल लगी रोक

कब लॉन्च होगा गगणयान और अंतरिक्ष में कब बनेगा भारत का स्पेस स्टेशन ? ISRO और PMO ने कर दिया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -