चर्चित संतों से बदल रहा सिंहस्थ का स्वरूप
चर्चित संतों से बदल रहा सिंहस्थ का स्वरूप
Share:

मध्यप्रदेश के उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ 2016 का आयोजन हो रहा है। ऐसे में यहां पर महामंडलेश्वरों, संतों, महंतों और साधुओ का आना - जाना लगा हुआ है। देशभर से कई लोकप्रिय संत - महंत यहां पहुंच रहे हैं मगर इसी के साथ ऐसे संत भी सिंहस्थ में शामिल हुए हैं जिनका नाम कथिततौर पर सेक्स स्केंडल्स और इसी तरह की बातों से जुड़ा हुआ है। कई ऐसे संत भी हैं जो कि अपने अनुयायियों से छलावा करने में लगे हैं। 

मगर ये संत कभी पेशवाई की शान होते हैं तो कभी पंडालों में भक्तों से घिरे रहते हैं। जिस सिंहस्थ को कई पौराणिक मान्यताओं से जोड़ा जाता है उसका आधुनिक स्वरूप बेहद विद्रुप सा हो गया है। केसरिया पहनकर त्याग और तप का मनोभाव रखने वाले संत जमीन के लिए ही आपस में लडने लगते हैं। आखिर हाईटेक युग में पौराणिक मान्यताओं वाले इस सिंहस्थ का यह स्वरूप कैसा है।

हालांकि अभी तक इस सिंहस्थ में चर्चित साध्वी राधे मां नज़र नहीं आई लेकिन उनके आने की भी संभावना थी। राधे मां को अपने अनुयायी की पत्नी के साथ दहेज प्रताड़ना का आरोपी बताया जाता है। सिंहस्थ में आने वाले इस संतों के पास रत्नों से जडि़त और सोने व चांदी से सजे हुए सामान रहते हैं। इन सामानों के साथ वे आधुनिक तौर पर सिंहस्थ में अपना डेरा जमाए हुए हैं।

जिससे केसरिया रंग के त्याग की बात तो कहीं भी नज़र नहीं आती है। आखिर ये संत सिंहस्थ जैसे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को क्या संदेश देना चाहते हैं। हालांकि संतों द्वारा भी कहीं कहीं पर इनका विरोध किया जा रहा है मगर फिर भी अखाड़ा परिषद द्वारा सिंहस्थ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए संत नित्यानंद को अनुमति दे दिए जाने से इस महत्वपूर्ण आयोजन की धार्मिकता पर सवाल लग सकते हैं। आखिर संतों की जमात को भी भविष्य में आधुनिक होते जा रहे परिवेश और सिंहस्थ के पौराणिक व बदलते रंग के बीच तालमेल का विचार करना होगा। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -