जानिए कब से शुरू हो रहा है माघ माह और इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार?
जानिए कब से शुरू हो रहा है माघ माह और इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार?
Share:

आप सभी को बता दें कि कृष्ण पक्ष के बाद अमावस्या आती है। वहीं उसके बाद शुक्लपक्ष के बाद पूर्णिमा। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि हर महीने का अपना एक महत्व है, और सभी महीने के अपने त्यौहार और पर्व है। वहीं दूसरी तरफ हिन्दी कैलेंडर के अनुसार माघ का महीना ग्यारहवां महीना होता है। जी दरअसल माघ मास की पूर्णिमा को चंद्रमा मघा व अश्लेशा नक्षत्र में रहता है इसलिए इस मास को माघ मास कहा जाता है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि माघ मास की पूर्णिमा ''माघ'' नाम के तारों के समूह के आसपास होती है। जी दरसल माघ मास में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस वजह से माघी पूर्णिमा का भी बड़ा महत्व है। आने वाली 17 जनवरी को पौष मॉस की समाप्ति के बाद माघ मास 18 जनवरी 2022 से आरंभ हो रहा है। वहीं माघ मास की समाप्ति 16 फरवरी को होगी। तो आइए जानते हैं माघ मास के व्रत व त्योहार।

माघ मास के व्रत व त्योहार-
21 जनवरी 2022, शुक्रवार- सकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी
25 जनवरी 2022, मंगलवार- कालाष्टमी
28 जनवरी 2022, शुक्रवार- षटतिला एकादशी
30 जनवरी, 2022, रविवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
01 फरवरी 2022, मंगलवार- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या
02 फरवरी 2022, बुधवार- चंद्र दर्शन, शिशिर रितु, माघ गुप्त नवरात्रि
04 फरवरी 2022, शुक्रवार- गणेश जयंती, चतुर्थी व्रत
05 फरवरी 2022, शनिवार- बसंत पंचमी
07 फरवरी 2022, सोमवार- रथ सप्तमी, सोमवार व्रत
08 फरवरी 2022, मंगलवार- भीष्म अष्टमी, दुर्गा अष्टमी व्रत
10 फरवरी 2022, गुरुवार- रोहिणी व्रत
12 फरवरी 2022, शनिवार- जया एकादशी
13 फरवरी 2022, रविवार- कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत, विश्वकर्मा जयंती
16 फरवरी 2022, बुधवार- पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान अंत, पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत

10 जनवरी से शुरू होगा शाकंभरी उत्सव, जानिए कौन हैं मां शाकंभरी

15 जनवरी को है 2022 का पहला प्रदोष व्रत, इस विधि से करें पूजन

शुक्रवार के दिन जरूर पढ़े माँ संतोषी की यह कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -