'राष्ट्रपति चुनाव में भी ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा..', यशवंत सिन्हा का बड़ा आरोप
'राष्ट्रपति चुनाव में भी ऑपरेशन लोटस चला रही भाजपा..', यशवंत सिन्हा का बड़ा आरोप
Share:

भोपाल: राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' शुरू कर दिया है, इसमें पैसे के दम पर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। यशवंत सिन्हा ने यह बातें मध्य प्रदेश में कहीं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गैर-भाजपा विधायकों को मोटी रकम दी जा रही है। क्योंकि भाजपा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के परिणामों से डरती है।

बता दें कि कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने के लिए यशवंत सिन्हा मध्य प्रदेश आए थे। यहां उन्होंने एक खबर का जिक्र किया, जिसमे दावा किया गया था कि कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर भाजपा की नजर है। ये MLA क्रॉस वोटिंग करके NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गैर-भाजपा विधायकों को NDA उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई है। इसका मतलब है कि देश के सबसे बड़े चुनाव में भी भाजपा 'ऑपरेशन कमल' का इस्तेमाल कर रही है।

यशवंत सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि बैठक में उमंग सिंघर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उन पर दबाव डाला जा रहा है। उमंग सिंघर कांग्रेस से आदिवासी MLA हैं। पहले वह सांसद भी रह चुके हैं। सिन्हा ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश के अलावा भाजपा ने 'ऑपरेशन लोटस' इस्तेमाल कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश और हाल ही में महाराष्ट्र में विपक्षी सरकारों को हटाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि वे इन सब में भारत के लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी सुनते हैं।

'फिर से बन गई है लॉकडाउन की स्थिति', इस बड़े नेता ने दिया बयान

अखिलेश के साथी भी देंगे 'भाजपा' का साथ, राजभर ने कर दिया बड़ा ऐलान

'राष्ट्रपति चुनाव में भी 'ऑपरेशन लोटस' का इस्तेमाल कर रही है BJP': यशवंत सिन्हा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -