MP VIDEO: भारी बारिश से नदी में आया उफान, पुल पर सोए लोगों की रस्सी बांधकर बचाई जान
MP VIDEO: भारी बारिश से नदी में आया उफान, पुल पर सोए लोगों की रस्सी बांधकर बचाई जान
Share:

सागर: प्री-मानसून के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश तेज होने लगी है। अब हाल ही में यहां के सागर जिले से बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ लगातार बारिश के चलते सुनार नदी में उफान आ गया और जल स्तर भी काफी ऊपर तक बढ़ गया। वहीँ इस दौरान नदी में आए अचानक उफान से एक निर्माणाधीन पुल पर सो रहे कई लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद पुल के दोनों तरफ रस्सी बांधकर लोगों को बचाया जा चुका है।

क्या है मामला- जी दरअसल बीते गुरुवार रात को कुछ मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर सो गए। इसी बीच जब उनकी नींद खुली तो नीचे पानी का सैलाब था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। इसी दौरान जब वहां के लोगों को इस बात की सूचना मिली कि पुल पर मजदूर फंस गए हैं तो लोगों ने उन्हें रस्सी बांधकर बाहर निकाला। ऐसा कहा जा सकता है कि अगर देर रात ही पानी का स्तर अधिक बढ़ गया हातो तो मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता।

वैसे यह पहला ऐसा मामला नहीं है बल्कि ऐसा ही एक मामला सागर के गढ़ाकोटा क्षेत्र से भी हो चुका है। यहां भी सुनार नदी में अचानक बाढ़ आने से एक चट्टान पर कुछ बच्चे फंस गए। उसके बाद नदी किनारे गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो जिले के आलाधिकारियों सहित पुलिस की टीम वहां पहुंची। उसके बाद करीब 3 घंटे तक मेहनत करने के बाद बच्चों को सही सलामत निकाल लिया गया।

Video: मुंबई में भारी बारिश ने मचाया तहलका, कई इलाके डूबे

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

दिल्ली में बारिश के चलते गर्मी से मिली राहत, आज फिर चल सकती है तेज आंधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -