क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखकर दिन का स्वागत करते हैं क्योंकि इससे शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं आज का यानी 11 जून का पंचांग।

11 जून का पंचांग- ज्येष्ठ 21, शक संवत् 1943 ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 29, शव्वाल 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जून 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त द्वितीया तिथि का आरंभ।

मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ, शूल योग प्रातः 08 बजकर 37 मिनट तक उपरान्त गण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 11 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 11 जून : शाम 7 बजकर 19 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 5 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

किसानों को राहत! अब हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए, ममता सरकार ने मंत्रीमंडल बैठक में दी अनुमति

बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के घरेलू निर्माण के लिए ICICI सिक्योरिटीज ने IIT कानपुर से मिलाया हाथ

इस यूनिवर्सिटी ने भर्ती के लिए दिया लड़कियों संग रहने का ऑफर, मचा खूब हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -