कमाल है! स्केट्स पर भारतनाट्यम करती है ये 7 साल की लड़की
कमाल है! स्केट्स पर भारतनाट्यम करती है ये 7 साल की लड़की
Share:

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की 7 साल की देविशी अग्रवाल स्केट्स पर भारतनाट्यम करती हैं। सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। देविशी अग्रवाल ने इस कला को अपनी मां से सीखा है। जी दरअसल देविशी अग्रवाल की मां ने लॉकउाउन के दिनों में कुछ नया करने का सोचा और इसी दौरान उन्हें ख्याल आया कि बेटी को स्केट्स पर भारतनाट्यम सिखाया जाए। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बेटी को स्केट्स पर भरतनाट्यम करने में पारंगत कर दिया, और इतना पारंगत कर दिया कि बेटी ने अपने नाम दो-दो रिकॉर्ड कर लिए। मिली जानकारी के तहत 'इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में देविशी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

आपको बता दें कि देविशी ने सबसे कम उम्र में 'इंडिया डूइंग भरतनाट्यम ऑन स्केटिंग' पर यह डांस कर रिकॉर्ड बनाया है। मिली जानकारी के तहत देविशी के पिता मुकेश अग्रवाल बिजनेसमैन तो मां पूर्वा अग्रवाल हाउस वाइफ हैं। देविशी के अंदर डांस का खास जुनून है। उनके इसी जूनून को आगे बढ़ाने के लिए मां पूर्वा अग्रवाल ने कोशिश की। उन्होंने देविशी को भरतनाट्यम सिखाया और देविशी अब आगे जाकर भी अपना करियर क्लासिकल डांस में ही बनाना चाहती हैं।

उनकी मां पूर्वा अग्रवाल का कहना है कि, ''देविशी ने डांस प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर कई अवॉर्ड जीते हैं। कोरोना संकट के दौर में 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' की प्रक्रिया ऑनलाइन चली। दो महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया। तीन से चार बार वीडियो अपलोड किए। इसके बाद उन्होंने इसका चयन किया। सारी प्रक्रिया के बाद देविशी को यह खिताब मिला।''

ओलंपिक में हॉकी टीम की हार पर बोले RJD नेता- टोक्यो में भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा है...

रिलीज़ हुआ 'Bhuj' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर, जबरदस्त एक्शन करते दिखे अजय और संजू

'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन का पहला गेस्ट होगा ये सुपरस्टार!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -