ओलंपिक में हॉकी टीम की हार पर बोले RJD नेता- टोक्यो में भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा है...
ओलंपिक में हॉकी टीम की हार पर बोले RJD नेता- टोक्यो में भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा है...
Share:

पटना: टोक्यो ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम बेल्जियम की टीम से 5-2 से पराजित हो गई। इस पराजय को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तथा पार्टी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट साझा की है, जिस पर कलह होना तय है। उन्होंने लिखा कि टोक्यो में भारत का प्रदर्शन दरिद्र जैसा है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने पर भी निशाना साधा है।

फेसबुक पर शिवानंद तिवारी ने लिखा कि भारत की कामयाबी के साथ स्पोर्ट्स की तरक्की भी जुड़ी हुई है, लेकिन टोक्यो ओलंपिक में यदि पदक तालिका को देखें तो अनुमान लगाया जा सकता है कि विश्व में भारत किस स्थान पर खड़ा है। उन्होंने लिखा, ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पराजित हो गई। गोल का अंतर बड़ा है। वास्तविकता तो ये है कि वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम की टीम के समक्ष हमारी टीम भी कमजोर नजर आई। ओलंपिक खेलों में पदक की तालिका देखी जाए तो हमारा देश दरिद्र जैसा नजर आता है। मेडल तालिका को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि विश्व में हम किस स्थान पर खड़े हैं।

इसके साथ ही शिवानंद तिवारी ने आगे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी भारत रत्न दिए जाने को लेकर हमला बोला। उन्होंने लिखा, हम क्रिकेट के खेल से अरबपति बने तेंदुलकर को तो भारत रत्न का दर्जा दे देते हैं मगर हॉकी के जादूगर तथा देश के वास्तविक रत्न ध्यानचंद को भूल जाते हैं। ऐसे में दूसरे परिणाम का उम्मीद क्यों करें।

रूस, उज्बेकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास संयुक्त सैन्य अभ्यास किया शुरू

अफगान बलों के गुप्त अभियान में मारे गए 70 से अधिक आतंकी

ट्रेक्टर से 'साइकिल' पर आए राहुल गांधी, वीडियो देख लोग बोले- 'पूरी नौटंकी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -