MP: टुकड़े टुकड़े गैंग पर बरसे गृह मंत्री, कहा- 'हम घर में घुस कर मारेंगे...'
MP: टुकड़े टुकड़े गैंग पर बरसे गृह मंत्री, कहा- 'हम घर में घुस कर मारेंगे...'
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके चलते वह चर्चाओं में आ गए हैं। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा- 'हम घर में घुस कर मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा।' जी दरअसल यह बात उन्होंने जबलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से सीएए और एन आर सी को लेकर देश में आंदोलन किया जा रहा था कुछ वैसे ही किसान आंदोलन भी किया जा रहा है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया के जरिए संभावनाओं पर भ्रम फैलाकर देश के टुकड़े टुकड़े गैंग ने एक माहौल बनाया और देश में सीएए के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। ठीक वैसे ही देश में नए कृषि कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।' आगे नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि, 'सरकार यह बात कह चुकी है कि ना तो मंडिया बंद की जाएंगी और ना ही न्यूनतम समर्थन मूल्य बंद किया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग आंदोलन को हवा दे रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। टुकड़े टुकड़े गैंग संभावनाओं पर आंदोलन कर देती है। किसान आंदोलन भी ऐसी ही गैंग करवा रही हैं। जो लोग यह नारा लगा रहे थे कि तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा।गृह मंत्री ने कहा कि हम उस घर में घुस कर मारेंगे जिस घर से अफजल निकलेगा।'

वहीं आगे अपने बयान में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ सबसे भ्रष्ट मंत्रियों में से एक रहे हैं। लिहाजा हवाला जांच की आंच कमलनाथ के दामन तक भी जरूर पहुंचेगी।'

बॉम्बे HC में कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध

सेड्रिक रिचमंड, जो बिडेन के सलाहकार को हुआ कोरोना

मंदबुद्धि मूकबधिर युवती संग आश्रम के सेवादारों ने किया दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -