सरकार रखेगी आपकी खुशियों का ख्याल, देश में पहली बार बना आनंद मंत्रालय
सरकार रखेगी आपकी खुशियों का ख्याल, देश में पहली बार बना आनंद मंत्रालय
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश की सरकार चाहती है कि राज्य में हर कोई खुश रहे। सभी नागरिकों को फीलगुड होता रहे। जी हां, इसके लिए राज्य सरकार ने एक नए मंत्रालय का गठन मिनिस्ट्री आॅफ हैप्पीनेस अर्थात् आनंद मंत्रालय का गठन करने का मन बनाया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी हैं। पहले आनंद मंत्री खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। माना जा रहा है कि इस मंत्रालय में 30 लोगों का स्टाफ होगा।

इस मंत्रालय में विभिन्न पदों की भर्ती हेतु करीब 3 करोड़ 80 लाख रूपए का खर्च भी आएगा। जिसमें चैयरमेन और सीईओ की नियुक्ति भी की जाएगी। दरअसल इस दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मध्यप्रदेश की सरकार को भूटान से मिली। दरअसल भूटान के 4 थे नरेश जिग्मे सिंगे वांग्चुक ने हैप्पीनेस इंडेक्स की अवधारणा को लागू किया था।

दरअसल इस तरह की अवधारणा के तहत उन लोगों की परेशानियां सुलझाई जाती हैं, जो आत्महत्या की सोच रखते हैं और निराश रहते हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक में जहां अनुपूरक बजट पर चर्चा करने की बात की गई तो दूसरी ओर सिंहस्थ में शानदार कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मानिक करने का निर्णय भी लिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -