मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में 49 सीटों पर बीजेपी और 31 पर कांग्रेस आगे
मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में 49 सीटों पर बीजेपी और 31 पर कांग्रेस आगे
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

तेलंगाना चुनाव परिणाम लाइव: टीआरएस को भारी बढ़त, ओवैसी ने केसीआर को किया सीएम घोषित

वहीं बता दें कि बड़वानी में पहले राउंड में सेंधवा विधानसभा से मंत्री अंतर सिंह आर्य बीजेपी करीब 4000 वोट से पीछे। राजपुर विधानसभा में कांग्रेस के बाला बच्चन 2000 वोट से पीछे। बड़वानी बीजेपी प्रेमसिंग पटेल लगभग 2000 वोट से आगे। रतलाम ग्रामीण पहले राउंड गणना के भारतीय जनता पार्टी के दिलीप मकवाना करीब 2000 मतों से आगे। महू विधानसभा में अंतरसिंह दरबार आगे। जावरा से राजेंद्र पांडेय आगे।

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

इसके साथ ही बता दें कि रतलाम शहर में पहले राउंड में 1946 मतों से भारतीय जनता पार्टी के चेतन कश्यप आगे। मंदसौर के मलहारगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया 800 वोट से आगे। आलीराजपुर में भाजपा के नरसिंह चौहान आगे। हरसूद से विजय शाह आगे और खंडवा से कुंदन मालवीय 77 वोटों से आगे चल रहे हैं। 


खबरें और भी

राजस्थान चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे

तेलंगाना चुनाव परिणाम लाइव: कांग्रेस भाजपा को पछाड़कर टीआरएस निकली आगे

भाजपा और ​कांग्रेस में चल रहा घमासान, कहीं कांग्रेस आगे तो कहीं भाजपा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -