राजस्थान चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
राजस्थान चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
Share:

जयपुर: देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम 11 दिसंबर को आने वाले है। जानकारी के अनुसार बता दें कि भाजपा और ​कांग्रेस में मुख्य रूप से चल रहा घमासान अब उजागर होने जा रहा है। वहीं बता दें कि राजस्थान में विधासनभा चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट खोले जा रहे हैं।

भाजपा और ​कांग्रेस में चल रहा घमासान, कहीं कांग्रेस आगे तो कहीं भाजपा

बता दें कि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। सुबह 8.50 बजे तक कांग्रेस 43 और भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं यहां बसपा भी दो सीटों पर आगे चल रही है। हाल ही में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। राज्य में कुल 200 सीटों में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को वोट डाले गए थे। यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने सामने हैं।

राजस्थान चुनाव परिणाम लाइव: 'पंजे' के नीचे दबा 'कमल', 42 सीटों पर बनाई बढ़त

वहीं बता दें कि सूबे के चुनावी मैदान में कुल 2274 उम्मीदवार थे, जिनकी भाग्य का फ़ैसला आज होगा। 1998 के बाद से राजस्थान में कोई भी सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए नहीं चुनी गई है।


खबरें और भी

40 सीटों के लिए शुरू हुई काउंटिंग, पहले रुझान में कांग्रेस एक सीट पर आगे

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: 15 सीटों पर भाजपा और 12 पर कांग्रेस को बढ़त

राजस्थान चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में बीजेपी 7 सीटों पर आगे, वसुंधरा राजे पहुंची त्रिपुर सुंदरी मंदिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -