कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीजेपी ने बनाया नया एंथम
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बीजेपी ने बनाया नया एंथम
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में हर पार्टी जीत का सेहरा अपने सिर सजाने के लिए जी-जान से जुटी हुई है। एक ओर कांग्रेस ने हाल ही में राजधानी भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो आयोजित कर चुनावी बिगुल फूका है, वहीं मुख्यमंत्री ​शिवराज ​सिंह चौहान अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों के बीच फिर से पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा ने अपना नया चुनावी एंथम बनाया है। इस एंथम को ​मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

पहले गोरों के खिलाफ लड़े थे, अब चोरों के खिलाफ लड़ेंगे : कमलनाथ

एंथम में मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज सरकार को बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है। एंथम की शुरुआत 'लहराएगा ये परचम फिर से चौथी बार, बनाएंगे हम फिर से शिवराज की सरकार' लाइनों से होती है। पूरे गाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की गई है और सभी को उनके कार्यकाल की खूबियों को बताने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा '​हम सब मिलकर नया समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएंगे, एक बार फिर मध्य प्रदेश में बीजेपी का परचम लहराएंगे। आइए, हम सब एक साथ चलें, विकास के लिए आगे बढ़ें और अपने नए मध्य प्रदेश का अपने हाथों से सृजन करें।'

 

 

चुनाव को 2019 की नींव बताया 

एंथम में 2019 के लोकसभा चुनावों का भी जिक्र ​किया गया है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं कि उनमें मध्यप्रदेश चुनावों को 2019 के चुनावों की नींव बताया गया है। इसमें कहा गया है कि जिताएंगे फिर से हम भाजपा सरकार, भाजपा की सरकार। इसमें पीएम मोदी को भी दिखाया गया है। साथ ही ​आम जनता को भी शिवराज के शासनकाल में खुशहाल बताने की कोशिश की गई है। 

खबरें और भी

आज भोपाल के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी

व्यापमं घोटाला : मुश्किल में पड़ सकते है शिवराज, बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे कमलनाथ

चुनाव से पहले 7 तहसीलों के लिए शिवराज ने लिए बड़े फैसले

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -