मध्यप्रदेश चुनाव: पिंक नहीं अब कहलाएंगे ऑल वूमेन पोलिंग स्टेशन
मध्यप्रदेश चुनाव: पिंक नहीं अब कहलाएंगे ऑल वूमेन पोलिंग स्टेशन
Share:

भोपाल: देश में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 28 नवंबर को होने वाले चुनावों को देखते हुए प्रत्याशियों ने अब प्रचार में गति पकड़ते हुए अपना कार्य शुरू कर ​दिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि प्रदेश में अब कोई भी पिंक मतदान केंद्र नहीं कहलाएगा। यहां बता दें कि चुनाव आयोग ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वहीं इसकी जगह हर जिले में ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन होंगे।

मध्यप्रदेश चुनाव: एक गांव ऐसा भी जहां लोगों को नहीं पता कि राज्य में चुनाव है

वहीं बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। वहीं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास नरवाल ने बताया कि पिंक बूथ के नाम से अब कोई मतदान केंद्र नहीं होगा। इसकी जगह ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन कहा जाएगा

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: स्मृति ईरानी ने कहा 15 साल पहले बिजली, पानी और खाद को तरसी थी जनता

गौरतलब है कि चुनाव में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। जिसमें महिला और पुरूष दोनों ही संयुक्त रूप से कार्य करते हैं। बता दें कि बाकी सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह रहेंगी। इसके अलावा प्रदेशभर में करीब दो हजार ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान की गतिविधियों का संचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। कोशिश यह भी की जा रही है कि इन केंद्रों में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही रहें।  


खबरें और भी 

तेलंगाना चुनाव: आज सोनिया गाँधी करेंगी चुनाव प्रचार, बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश चुनाव: हिंदुत्व पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता ने ट्विटर पर दी सफाई, लिखा 'सत्यमेव जयते'

मध्यप्रदेश चुनाव: एक से ज्यादा पैन कार्ड के इस्तेमाल पर सख्त हुआ प्रशासन, कलेक्टर ने आयकर विभाग से मांगी रिपोर्ट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -