MP उपचुनाव: मान्धाता सीट पर खिला कमल, 22 हज़ार वोटों से जीते नारायण पटेल
MP उपचुनाव: मान्धाता सीट पर खिला कमल, 22 हज़ार वोटों से जीते नारायण पटेल
Share:

भोपाल: मालवा-निमाड़ अंचल में कोरोना महामारी के संकट काल में तीन नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव की वोट काउंटिंग मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस दोनों के लिए ही ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहा हैं। इसी क्रम में मांधाता से भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल 21,999 वोटों से विजयी हुई है। 

22 वें राउंड की गणना में नारायण पटेल को 80004 और कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को 58013 वोट प्राप्त हुए हैं। अभी डाक मतपत्रों की गिनती के नतीजे आना बाकी है। सांवेर विधानसभा सीट के साथ ही आगर, बदनावर, हाटपीपल्‍या, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर सीट के लिए मतगणना जारी है। आगर मालवा से कांग्रेस हाटपीपलिया, नेपानगर, बदनावर व सुवासरा में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

बता दें कि मंदसौर में सुवासरा सीट से 24 वे राउंड में भाजपा उम्मीदवार हरदीपसिंह डंग 29109 से आगे चल रहे है, उनकी जीत बिलकुल तय मानी जा रही है। बुरहानपुर में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर मतगणना स्थल पहुंची, यहां उन्होंने 15 राउंड तक जीत पर विक्ट्री का चिन्ह दिखाकर ख़ुशी जाहिर की।  हाटपिपल्या उपचुनाव में आठवें राउंड में भाजपा को 34393 वोट, कांग्रेस को 27255 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के मनोज चौधरी 7138 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया

MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज

मप्र उपचुनाव: आगर, पोहरी और मेहगांव पर कांटे की टक्कर, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -