एक होस्ट और टीवी एक्टर के रूप में करियर बनाया है मनीष पॉल ने
एक होस्ट और टीवी एक्टर के रूप में करियर बनाया है मनीष पॉल ने
Share:

एक भारतीय टीवी होस्ट /आरजे /अभिनेता /टीवी कलाकर के रूप में पहचाने जाने वाले मनीष पॉल का जन्म 3 अगस्त 1981 को दिल्ली में हुआ था। मनीष पॉल एक बिजनेस परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं। मनीष पॉल दिल्ली की पंजाबी फैमिली में पले-बढ़े हैं। एक समय वो भी था जब वो फाइनेंशियल बिजनेस से जुड़े हुए थे। नईदिल्ली से टूरिज्म में बीए करने वाले मनीष कुछ ही समय बाद मुंबई आ गए थे। यहां वो अपनी ग्रैंड मां के साथ रहते थे। दिल्ली में स्कूल और कॉलेज में इवेंट्स होस्ट करने का फायदा उन्हें अपने करियर में भी मिला। यही कारण है कि आज मनीष की गिनती बेहतरीन होस्ट के तौर पर होती है।

मनीष ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो सिटी के आरजे के तौर पर की थी।  उसके बाद मनीष ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत घोस्ट बना दोस्त से की है।  उसके बाद मनीष ने तमाम सीरियल्स में छोटे-छोटे किरादर निभाए।  लेकिन मनीष को टीवी इंडस्ट्री में पहचान बतौर जीटीवी के शो सारे गा मा पा  छोटे उस्ताद शो से मिली।  वह इस शो में बतौर टीवी  होस्ट नज़र आये थे।  इसके बाद उन्होंने डीआईडी लिल चैंप्स, झलक दिखला जा होस्ट किये।

रियलिटी शोज़ के अलावा मनीष  जियोग्राफिक शो साइंस ऑफ़ स्टुपिड में भी बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्म अवार्ड शो को भी होस्ट किया। मनीष पॉल की बेहतरीन होस्टिंग के लिए उन्हें 2011 में जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनीष पॉल ने टीवी शोज़ के अलावा कई फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन यंहा उनकी किस्मत उनसे थोड़ा रूठा नजर आई।  एक म्यूजिक चैनल पर वीडियो जॉकी और रेडियो पर जॉकी का काम करने के बाद मनीष ने एक्टिंग का रुख किया। अब यह सफर अनवरत जारी है। मनीष की एक फिल्म 'मिकी वायरस' भी रिलीज हो चुकी है। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी बावजूद इसके मनीष के काम को सभी ने सराहा था। फिलहाल मनीष टीवी और फिल्मों में समान रुप से सक्रिय हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -