प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में थी मैडम, अचानक आ गया पति और फिर...
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में थी मैडम, अचानक आ गया पति और फिर...
Share:

नालंदा: बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक शादीशुदा महिला अध्यापिका अपने साथी शादीशुदा शिक्षक प्रेमी के साथ घर में अवैध संबंध बना रही थी। इस के चलते अचानक महिला का पति घर पहुंच गया। पति ने पहले बार-बार दरवाजा खोलने के लिए बोला। जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर महिला शिक्षक अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हाल में देखकर पति चिल्लाने लगा तब वहां लोगों की भीड़ जुट गई। तत्पश्चात, आक्रोशित पति ने लोगों के साथ मिलकर अपराधी शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ‘पति पत्नी और वो’ का ये मामला दीपनगर थाना इलाके का है। महिला एवं उसका प्रेमी शिक्षक नूरसराय प्रखंड के एक स्कूल में कार्यरत हैं। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है महिला शिक्षक का अपने साथ पढ़ाने वाले शिक्षक से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था। महिला का प्रेमी उसके पति के गैरहाजिरी में उसके घर आता था। इस बात की शिकायत आस पास के लोग अध्यापिका के पति से करते थे मगर उसे अपनी पत्नी पर भरोसा था यही कारण था वह लोगों की बात पर ध्यान नहीं देता था। सोमवार को भी महिला अपने शिक्षक प्रेमी के साथ कमरे में बंद थी। इसकी खबर जब आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी खबर महिला के पति को दे दी। तत्पश्चात, महिला शिक्षक का पति अपने घर पहुंचा तो देखा कि बेडरूम का दरवाजा बंद है। पति ने पहले दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब बार-बार बोलने के पश्चात् भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने उसे तोड़ दिया। फिर दोनों वहां गलत अवस्था में मिले। 

महिला के पति ने बताया कि बीते 1 वर्ष से पत्नी का स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक से अफेयर था। उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड घर लेकर आती थी। लोग उसे इसके बारे में बताते थे मगर उसे भरोसास नहीं होता था आज उसने दोनों को कमरे में एक साथ पकड़ लिया। इधर मामले की खबर प्रेमी शिक्षक की पत्नी को भी दी गई। फिर वह मौके पर पहुंच गई तथा अपने बेवफा पति को लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाने लगी। महिला ने बोला कि उसे इसकी खबर नहीं थी यदि उसे जानकारी होती तो पति को ऐसा नहीं करने देती। महिला लोगों से अपने बच्चे की दुहाई दे रही थी। अध्यापक की पिटाई की खबर प्राप्त होने के पश्चात् दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा महिला और उसके प्रेमी को पकड़ कर ले गई। दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि ने कहा कि महिला के पति की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की तहकीकात में जुट गई है।

MP के इन 2 मासूम छात्रों ने जीता दिल, रास्ते में मिलें हजारों रुपए के नोट लेकर पहुंच गए थाने

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -