शिवा केशवन ने किया एशियन ल्यूग चैम्पियनशिप का आगाज
शिवा केशवन ने किया एशियन ल्यूग चैम्पियनशिप का आगाज
Share:

जापान : भारतीय ल्यूग स्टार शिवा केशवन ने बीते दिन यानि कि शुक्रवार को आधिकारिक प्रेक्टिस में हिस्सा लेकर 18वीं एशियन चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज किया। 27 दिसंबर को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को 2 दिन के प्रेक्टिस सीजन में भाग लेना होगा। 2 बार के एशियन चैम्पियन केशवन जापान के मौजूदा चैम्पियन हिदेनारि कानायामा और दक्षिण कोरिया के हयेओन किम के आलावा चैम्पियनशिप के  दावेदार हैं। 

भारतीय ल्यूग स्टार शिवा केशवन ने वर्तमान सीजन में 2 वर्ल्ड कप प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। उन्होंने लेक प्लासिड में हुए नेशन कप प्रतिस्पर्धा में 15वां पायदान हासिल किया था। 

वह सीजन के आने वाले दौर में 3 और विश्व कप में भाग लेंगे जोकि आने वाले वर्ष जनवरी-फरवरी में होने वाले हैं।  अगले दो शीतकालीन ओलम्पिक दक्षिण कोरिया में 2018 और चीन में 2022 में होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -