भारत के लिए लकी रहा 'संडे', धड़ाधड़ बरसे मेडल
भारत के लिए लकी रहा 'संडे', धड़ाधड़ बरसे मेडल
Share:

भारत को अभी तक रेसलिंग में सबसे अधिक पदक मिले हैं, शनिवार को भी रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन ने अपना परचम लहराया। 7 अगस्त तक का खेल समाप्त होने तक भारत के खाते में 14 स्वर्ण पदक आ चुके हैं, जबकि कुल मेडल का आँकड़ा 42 है। बॉक्सिंग में भारत को एक और स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। अमित पंघल ने 48-51 किलो भारवर्ग के फ्लाइवेट मैच के फाइनल में जीत हासिल की है। अमित ने इंग्लैंड के के। मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी। भारत के कुल स्वर्ण पदकों  की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है।

वही यदि मेडल टैली को देखें तो भारत अभी भी पांचवें नंबर पर बरकरार है। नीतू के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत के स्वर्ण पदक का आँकड़ा 14 हो गया है, जबकि अभी तक 11 सिल्वर एवं 17 कांस्य पदक भारत जीत चुका है। भारत के नाम कुल 42 पदक हैं।

वही बॉक्सिंग में भी अब पदक आना आरम्भ हो गए हैं। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की Nitu Ghanghas ने इंग्लैंड की बॉक्सर को मात दी। 48 किग्रा। कैटेगरी में हरियाणा की इस बॉक्सर ने इतिहास रचा है। सभी जज ने इस मैच में नीतू के अधिकार में फैसला दिया और 5-0 से स्वर्ण पदक भारत के नाम हुआ। महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। फुल टाइम में ये मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था, मगर पेनल्टी शूटआउट में भारत ने कमाल कर दिया।

भारतीय टीम की वेस्टइंडीज़ पर शानदार जीत

क्रिकेट में भारत को मिलेगा सोना! ऐसे फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

शतरंज ओलिम्पियाड 7वां दिन अजरबैजान के ऊपर भारतीय महिला ने हासिल की शानदार जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -