नवाबों का शहर करेगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी, CM ने दी मंजूरी
नवाबों का शहर करेगा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी, CM ने दी मंजूरी
Share:

लखनऊ. आगामी दिसम्‍बर महीना लखनऊ के लिए बड़ा गौरवांतित रहेगा। जब जूनियर हॉकी विश्‍व कप (पुरुष) के लिए विश्‍व की सभी टीमें की मेजबानी उत्‍तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों का शहर कहे जाने वाला लखनऊ करेगा। रविवार को हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष नरेंद्र बत्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनको हॉकी सौंपा है। यह जानकारी उत्तरप्रदेश सरकार ने ट्विटर के माध्यम से दी है।

आगामी 8 दिसम्‍बर से 18 दिसम्‍बर तक लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्‍व कप खेला जाएगा। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि दो दिन पहले बत्रा ने प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर से मिलकर टीम की ड्रेस सौंपी थी। कई दिनों से इस विश्‍व कप के लखनऊ में होने की चर्चा चल रही थी। जो कि आज खत्‍म हो गई। जिस पर आज मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन हैं। प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -