एशिया में फिर दिखा भारत के दम, ताकतवर देशों की सूची में मिला ये स्थान
एशिया में फिर दिखा भारत के दम, ताकतवर देशों की सूची में मिला ये स्थान
Share:

नई दिल्ली: सैन्य शक्ति और सामर्थ्य के मामले में भारत अब एशिया में चौथा सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन गया है। यह रैंकिंग लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स 2021 (lowy institute asia power index 2021) द्वारा जारी की गई है। ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी के लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई 26 देशों की सूची में पहले पायदान पर अमेरिका है। रैंकिंग के अनुसार, इस लिस्ट में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर चीन और उसके बाद जापान का नाम है। वहीं, चौथे स्थान पर भारत है, जबकि रूस को पाँचवा पायदान दिया गया है। 

बता दें कि लोवी इंस्टीट्यूट रैंकिंग का निर्धारण संसाधनों और प्रभाव (8 पैरामीटर) के आधार पर करता है। लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स 2021 में हालाँकि भारत ने अपने नकारात्मक पावर गैप स्कोर की वजह से अपेक्षा से कम प्रभाव डाला है। इस रैंकिंग में यदि भारत के समग्र स्कोर को देखें तो यह 2020 की तुलना में दो अंक नीचे गिरा है। कोरोना के मद्देनज़र और विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाते हुए यह उपलब्धि भी काफी मायने रखती है। क्योंकि इसी रैंकिंग में चीन कई सारे पैरामीटर पर US से मात खाते हुए पिछड़ गया है।

भारत ने भविष्य के संसाधनों के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। लोवी इंस्टीट्यूट की रैंकिंग के मुताबिक, कोरोना महामारी के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालाँकि, वर्ष 2030 के लिए भारत का आर्थिक पूर्वानुमान कम हो गया है। जबकि आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, सामर्थ्य और सांस्कृतिक प्रभाव के उपायों पर भारत चौथे स्थान पर है। भारत ने आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, सामर्थ्य और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे पैरामीटर पर चौथा पायदान कायम रखा है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो इस रैंकिंग में वो 15वें पायदान पर है। बांग्लादेश 19वें और श्रीलंका 20वें स्थान पर है।

सब्जी बेचने को मजबूर हुआ ये मशहूर खिलाड़ी, बयां किया अपना दर्द

बहुत ही खास है '12 दिसंबर' का इतिहास, आज ही के दिन भारत को मिली थी 'दिल्ली राजधानी'

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हमारे ईमानदार इरादों का वसीयतनामा: प्रधानमंत्री मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -