इंदौर: पूर्व प्रेमी ने लड़की संग किया ऐसा कारनामा कि दोनों पैरों में चढ़ गया प्लास्टर
इंदौर: पूर्व प्रेमी ने लड़की संग किया ऐसा कारनामा कि दोनों पैरों में चढ़ गया प्लास्टर
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक लड़की को बेरहमी से पीटा गया है। केवल यही नहीं बल्कि तेज धारदार हथियार से लड़की के शरीर के कई अंगों को भी काटा गया है। अब उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के तहत पीड़ित लड़की के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि 'घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।'

इस मामले में आरोपी लड़की का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है जब उन्होंने अपनी गुहार आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के पास रखी तो उन्होंने तत्काल ही सांवेर पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मदद करने के लिए कहा। इसी के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को खास हिदायत दी कि महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें और तुरंत ही कार्रवाई करें। अब इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी और आरोपी के बीच पिछले दो सालों से दोस्ती थी। कुछ समय पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया जिसके चलते उनकी बिटिया ने उस लड़के से दूरियां बना लीं।

करीब तीन दिन पहले आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आया और बदतमीजी करने लगा। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आरोपी ने तेज धारदार हथियार से उनकी बेटी के पैर पर कई वार किये और उसकी एड़ी और उंगलियां काट दीं। इससे पूरे घर में खून फैल गया और उसके बाद लड़की के घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में डॉक्टर ने बताया, 'लड़की की पैर की उंगलियां और एड़ी पूरी तरह से कट गई हैं।' अब इस समय उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा दिया गया है और जख्म को भरने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं। इस मामले में अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पुलिस का कहना है उसे जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विदिशा: बच्चे को बचाने गए दो दर्जन लोग गिरे कुँए में, चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

दानमार इलाके में दो आतंकवादी हुए ढेर

सरकार ने एलआईसी के लोक अधिकारी के लिए मर्चेंट बैंकरों से बोलियों को किया आमंत्रित

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -