इस लड़की से शादी करने आए भगवान श्री कृष्ण, नाच गाने के साथ हुई विदाई
इस लड़की से शादी करने आए भगवान श्री कृष्ण, नाच गाने के साथ हुई विदाई
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने लाइलाज बीमारी से पीड़ित अपनी बेटी की खुशियों के लिए उसकी शादी बड़े ही अनोखे तरीके से की। दरअसल, मोहना गांव के रहने वाले एक परिवार की 26 वर्षीय बेटी को लाईलाज बीमारी ब्रेन नर्व डिसऑर्डर ने घेर लिया था, इसके चलते बेटी चलने फिरने में लाचार थी। जहां 5 दिन पहले पिता ने अपनी बेटी को प्रसन्नता देने के लिए उसकी शादी करने का निर्णय लिया।

वही ऐसे में रिश्तेदारों को कॉल करके बेटी की शादी में बुलाया, मेहमान आ गए, सबके मन मे यही प्रश्न था कि आखिर दूल्हा कौन है, जब बारात आई तो लोग दंग रह गए। दरअसल, दूल्हे के तौर पर कन्हैया जी आए थे। कान्हा जी दूल्हा बनकर आए, उनके साथ बारातियों ने भी खूब डांस भी किया, शादी की सारी रस्में हुई। बेटी विदा हुई मगर विदाई के पश्चात् ही पिता के घर वापस आ गयी तथा साथ में गोदी में अपने पति के रूप में प्रभु श्री कृष्ण को भी लेकर आई।

वहीं, बेटी की अनोखी शादी करने वाले पिता की खुशियों का ठिकाना नही था, मगर इन खुशियों में एक दर्द भी था। इस के चलते शादी के माहौल में आसमान में खूब आतिशबाजी हुई। डीजे की थाप पर नाचते लोग तथा ये दृश्य किसी आम-ओ-खास आदमी की शादी का नही है। बल्कि ये दृश्य अनोखी शादी का है, जी हां ये शादी है प्रभु श्री कृष्ण की। प्रभु श्री कृष्ण 5 दिन पहले ग्वालियर की 26 वर्षीय सोनल राठौर से शादी रचाने आए थे। लाइलाज बीमारी से जूझ रही सोनल पिछले 26 वर्षों से बेड पर थी। परिवार के लोगों ने हर स्तर पर उसका उपचार कराया। लेकिन हर तरीके से असमर्थ रहे। मगर जब कोई फायदा नहीं मिला तो बेटी की फिक्र भी है। उसका समाजिक संस्कार की जिम्मेदारी भी है। इस पर पिता ने अपनी बेटी सोनल का रिश्ता प्रभु श्री कृष्ण से कर दिया। वही अब ये मामला पुरे मध्य प्रदेश में ख़बरों में बना हुआ है।

रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीदकर अमेरिका को क्यों बेच रहा भारत ?

गुजरात चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश और गुजरात राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी NCP, किया गठबंधन का ऐलान  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -