600 करोड़ रुपए की लूट और तांत्रिक शीबा बानो की साजिश, राजस्थान में 15 गिरफ्तार
600 करोड़ रुपए की लूट और तांत्रिक शीबा बानो की साजिश, राजस्थान में 15 गिरफ्तार
Share:

जयपुर: गुजरात में बीते दिनों एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ था, जो ‘तंत्र’ के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ ठगी करता था। इस गिरोह को चला रहा था ‘तांत्रिक’ मूसा और उसका बेटा अल्ताफ, जिन्हे पकड़ लिया गया। अब राजस्थान में ऐसी ​ही एक ‘महिला तांत्रिक’ पुलिस की गिरफ्त में आई है। शीबा बानो नामक इस महिला ने राजस्थान के जयपुर के दो प्रॉपर्टी डीलर को 600 करोड़ रुपयों का प्रलोभन देकर उन्हें अपने ही परिचित प्रॉपर्टी डीलर के घर लूट मचाने के लिए भेज दिया।

शीबा बानो के झाँसे में आकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर ने दोस्त के घर न सिर्फ डाका डालने के लिए योजना बनाई, बल्कि इसके लिए लूटेरों के गिरोह की भी मदद ली। गिरोह के लोग करणी विहार इलाके के धाबास में 12 मई 2023 की रात लगभग 2 बजे प्रॉपर्टी डीलर यादराम मौर्य के घर में घुस गए। यादराम मौर्य और उसके परिजनों को बंधक बनाया और पैसे की खोज करने लगे। शीबा बानो के कहे मुताबिक, उन्होंने 2 कमरों की फर्श में लगी टाइल्स भी तोड़ दी। मगर, उन्हें वहाँ भी पैसे नहीं मिले। इसके बाद वे घर में रखे कीमती गहने और कुछ नकद लूटकर भाग निकले। पुलिस ने बुधवार (17 मई 2023) को शीबा बानो समेत तमाम 15 आरोपितों को अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया।

पीड़ित कारोबारी लूट की वारदात के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ साथी प्रॉपर्टी डीलर से संपत्ति विवाद का उल्लेख करते हुए उन पर शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने रामेश्वर राठी और रामदयाल मीणा को अरेस्ट किया। उन्होंने पूछताछ में अपने अन्य साथियों का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने महिला तांत्रिक शीबा बानो, शहजाद, नदीम सैफी, रवि, जितेंद्र कुमार, रमेश भोजवानी, पूर्णमल सैनी, रोहिताश जाट, प्रकाश सैनी, सुनील सेन, बाबूलाल, किशोर सिंह व बादल कौशिक को पकड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लुटेरे पिकअप लेकर डकैती करने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर पहुँचे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से 9 जयपुर के, 2 टोंक, 2 अजमेर, 1 सीकर और 1 बागपत (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। DCP वेस्ट वंदिता राणा ने जानकरी दी है कि पुलिस ने महिला तांत्रिक सहित सभी 15 आरोपितों को बुधवार को अरेस्ट किया था। DCP के मुताबिक, यादराम मौर्य का अपने परिचित रामदयाल और रामेश्वर राठी से भूमि को लेकर विवाद था। दोनों ने उससे बदला लेने के लिए कथित तांत्रिक शीबा बानो से सम्पर्क किया। शीबा ने उन्हें यादराम के घर में लगभग 600 करोड़ रुपए होने की खबर दी। इसके बाद रामदयाल और रामेश्वर राठी ने लुटेरों के साथ मिलकर यादराम के घर में डकैती की योजना बनाई।

बता दें कि, गुजरात के गिर सोमनाथ में भी पिछले दिनों तांत्रिक बनकर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। गुजरात पुलिस ने अल्ताफ और मूसा सहित 10 ठगों को अरेस्ट किया था। बहरूपिए अल्ताफ और मूसा तंत्र विद्या से पैसा बढ़ाने का लालच देकर ठगी करते थे। ठगों के पास से बहुत मात्रा में सोना, नकदी और कई सामान मिले थे।

शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्र ने ने मारी साथी छात्रा को गोली, फिर खुद ने कर ली आत्महत्या

लड़कियों को कपड़े बदलते हुए अपने फ़ोन में देखता था प्रिंसिपल, कांग्रेस ने की जाँच की मांग

अस्पताल में लटका मिला महिला डॉक्टर का शव, परिजन बोले - ये हत्या है..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -